
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अनुसूचित जाति/ जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के भूमिहीन परिवारों को आवास हेतु सरकारी भूमि उपलब्ध करने के उद्देश्य पूरे राज्य में आज दिनांक 22 सितंबर 2026 से अभियान बसेरा का आयोजन किया गया है इसके जरिए राज्य के भूमिहीन परिवारों को 3 डिसमिल सरकारी जमीन आवास निर्माण हेतु आवंटन करना है। सीएम सम्राट चौधरी लगातार भूमि अधिग्रहण , स्थांतरण एवं अन्य मामले विशेष शिविर आयोजन के जरिए विलंबित मामले में तेजी लाएं हैं। यह विशेष शिविर के जरिए लंबे समय से उन परिवारों को भी लंबे समय से सरकारी भूमि पर अपना आवास बने हुए हैं और जिन्हें किसी तरह का पर्चा नहीं है उन भूमिहीन परिवारों को भी पात्र पाए जाने पर सरकारी भूमि आवंटन जांचोपरांत पात्र लाभुको को जिला स्तर पर वासभुमि का आवंटन किया जाएगा ।
| Post Name | Abhiyan Basera |
| Post type | Sarkari Yojana |
| State | Bihar |
| Department | Department of Revenue and Land Reforms |
| Apply Date Start | 22 September 2026 |
| Mode of Apply | online/offline |
| Apply website | https://abhiyanbasera.bihar.gov.in/ |
| Official Website | https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ |
आवेदन हेतू महत्वपूर्ण तिथि:-
| पंचायत सरकार भवन में शिविर | 22 से 25 सितंबर |
| अंचल कार्यालय में विशेष शिविर | 22 से 28 सितंबर |
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको अधिकारी वेब पोर्टल Abhiyan Basera https://abhiyanbasera.bihar.gov.in पर जा कर अपने मोबाइल नंबर के जरिए घर बैठें आवेदन कर सकते है । ऑनलाइन आवेदन करते आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके प्राप्ति रसीद को सहेज कर रखे रहे।
यह भी जानें : आभियान बसेरा में ऑनलाइन आवेदन अपने घर बैठे अपने मोबाइल से कैसे करें|
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
ऑफलाइन आवेदन हेतू अपने नजदीकी पंचायत सरकार भवन के शिविर में जाकर दिनांक: 22 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक , अंचल कार्यालय में आवेदन पत्र आवेदक दिनांक 22 से 28 सितंबर तक जमा कर पाएंगे ।आवेदन हेतू निम्न दस्तावेज की आवश्यकता होगी शपथ पत्र के साथ अपने ,आधार कार्ड ,जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, परिवार की सभी सदस्य का सामूहिक फोटो एवम राशन कार्ड अपने लगे पंचायत भवन या अंचल कार्यालय में जा कर जमा करें ।याद रहे ! जमा करने के बाद आवेदक प्राप्ति की पावती अवश्य लें।
योजना के लिए पात्र वर्ग :-
- अनुसूचित जाति
- अनुसूचित जनजाति
- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों;-
- शपथ पत्र : डाऊनलोड करे
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- परिवार की समूहिक फोटो
conclusion: अभियान बसेरा के जरिए भूमिहीन परिवारों को 3 डिसमिल जमीन आवास हेतु प्रदान किया जायेंगे , पात्र आवेदक पोर्टल के जरिए आवेदन करे या या अंचल/ पंचायत भवन में आयोजित शिविर में जमा करें। इस आभियान बसेरा से पूरी जानकारियां सरल एवम आसान भाषा में समझने की कोशिश किए हैं। इसी तरह से सरकारी योजना , लेटेस्ट जानकारियां हेतु हमें फॉलो करें और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगो को शेयर करें।